रुडकी, फरवरी 23 -- एसएसपी के आदेश पर सोमवार को नया पुल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फिटनेस तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस संचालित हो रहे ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। विशेष रूप से ई-रिक्शाओं में खतरनाक ढंग से माल ढुलाई कर रहे वाहनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की गई। यातायात टीम ने नया पुल क्षेत्र में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.