नया पावर सब स्टेशन में पूरे दिन चला मेंटेनेंस कार्य
सीवान, मार्च 11 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के नया पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को बिजली कटौती के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली कंपनी की ओर से पहले ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी कर दी गई थी। फिर भी कई लोग निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पूरे नहीं कर पाए। बताया गया कि निर्धारित समय के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू होने में देरी हुई। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई। दिनभर अलग-अलग फीडरों में मेंटेनेंस कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली की आवाजाही बनी रही। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार को नया पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य कराया गया। इसके तहत सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नया पीएसएस को मिलने वाली 33 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.