शिमला, नवम्बर 7 -- हिमाचल प्रदेश में दिवाली का त्योहार बीतने के बाद अब पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार खत्म हो सकता है। प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 10 से 13 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 12 और 13 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इन दो दिनों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।चार दिन पहाड़ों पर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी मौसम विभाग ने...