नई दिल्ली, मार्च 18 -- अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और कभी-कभी टोल देना भूल जाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनके तहत बिना टोल चुकाए निकलना अब काफी महंगा पड़ सकता है। नए नियमों के अनुसार, अगर कोई वाहन चालक टोल टैक्स नहीं देता है, तो उसे अब टोल की रकम का दोगुना जुर्माना भरना होगा, यानी अगर आपका टोल Rs.100 था, तो अब आपको Rs.200 तक का भुगतान करना पड़ सकता है। यह कदम टोल चोरी को रोकने और सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति ला रही नई अफॉर्डेबल एंट्री लेवल कार, Rs.4 लाख से कम होगी कीमत! सबसे खास बात यह है कि अब सरकार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सीधे आपके मोबाइल पर नोटिस भेजेगी। ये ई-नोटिस SMS, ईमेल और WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.