नया ट्रैफिक सिस्टम लागू करने में प्रशासन के छूट रहे पसीने
बिहारशरीफ, मई 17 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए लागू की गई नई ट्रैफिक व्यवस्था दूसरे दिन भी बेअसर साबित हुई। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद सुबह से ही शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रही। वहीं, ई-रिक्शा और ऑटो चालक भी निर्धारित नियमों का पालन करते नजर नहीं आए। सिस्टम लागू करवाने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। स्थिति बिगड़ते देख दोपहर में एसडीओ अमित कुमार पटेल पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे और सिनेमा मोड़, बस स्टैंड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया। चालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक कागजातों का सत्यापन किया गया। चालकों से करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.