गिरडीह, मई 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बरमसिया-1 पंचायत के गादी सिरसिया गांव में पिछले 7 दिनो से खराब पड़े ट्रासफार्मर को गुरुवार को झामुमो युवा मोर्चा के नेता पिंटू यादव की पहल बदला गया। नया ट्रांसफार्मर लगते ही टोला में बिजली आपूर्ति सुचारु रुप से शुरु हो गई। बिजली आपूर्ति शुरु होने के बाद ग्रामीणों ने झामुमो युवा मोर्चा के नेता पिंटू यादव और बिजली विभाग को साधुवाद दिया। बता दें कि पिछले 22 मई को क्षेत्र में तेज आंधी बारिश आई थी। उक्त बारिश में ही टोला का 25 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक से जल गया जिससे टोला में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। पिछले 7 दिनों से उक्त टोला की लगभग 150 ग्रामीणों की आबादी अंधेरे में रहने को विवश थी।

पिंटू यादव की पहल ग्रामीणों की समस्या के विषय में युवा नेता पिंटू यादव को जानकारी मिलने पर उन्होंने ...