मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया टोला इलाके से एक इंटर की छात्रा चार दिन से लापता है। वह बीते 11 मार्च को कुछ काम से घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। मामले को लेकर शनिवार को उसके पिता ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक को मामले में नामजद करते हुए उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के संबंध जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.