नया जी प्लस थ्री थाना भवन बनकर तैयार, जिले की पहचान बनेगा
पूर्णिया, मई 17 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना जिले के ऐतिहासिक थानों में शुमार किया जाता है। इसका इतिहास पूर्णिया के प्रशासनिक और सामाजिक विकास से जुड़ा हुआ है। ब्रिटिश शासनकाल में पूर्णिया को ईस्ट इंडिया कम्पनी ने सीमावर्ती सैन्य जिला के रूप में विकसित किया था। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में कसबा क्षेत्र एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र बनकर उभरा। हालांकि थाना स्थापना की सटीक तिथि का स्पष्ट अभिलेख उपलब्ध नहीं है, लेकिन आजादी के बाद 23 मार्च 1961 से कसबा थाना पूरी तरह सक्रिय रूप में कार्य करने लगा। जानकारी के अनुसार कसबा थाना के प्रथम थानाध्यक्ष गोरख प्रसाद थे। कसबा थाना का पुराना भवन आज भी प्रशासनिक दृष्टि से उपयोगी बना हुआ है। वर्तमान में इसी भवन में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) टू का कार्यालय संचालित हो रहा है। इस कार्यालय के पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.