लखनऊ, जनवरी 25 -- कार्यशाला लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई में चल रही दो दिवसीय प्रथम कॉक्लियर इम्प्लांट कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। पीजीआई के हेड और नैक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अमित केशरी के नेतृत्व में चल रही इस कार्यशाला में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के 20 सर्जनों ने टेम्पोरल बोन का विच्छेदन किया, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव और शल्य चिकित्सा कौशल को बढ़ावा मिले। डॉ. अमित केशरी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रोबोटिक थ्रीडी डिजिटल माइक्रोस्कोप के उपयोग से विच्छेदन का प्रदर्शन रहा, जो कि पहली बार किया गया। पीजीआई निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमान मुख्य अतिथि रहे। डॉ. धीमान ने बताया कि भारत में करीब 63 लाख लोग श्रवण हानि से पीड़ित हैं, जिससे यह एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या बन गई है। कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी इन लोगों को न...