नया गोरखपुर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करें : जीडीए वीसी
गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शहर के विस्तार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को तेजी देने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 6000 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज होगी। गुरुकुल सिटी, वैदिक सिटी और ताल रिंग रोड जैसी प्रमुख परियोजनाओं को लेकर सोमवार को नवागत जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने भूमि अर्जन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों और भू-स्वामियों से संवाद स्थापित कर अधिकतम भूमि आपसी सहमति से खरीदने पर जोर दें। जीडीए उपाध्यक्ष कार्यालय में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति और भूमि अधिग्रहण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। नया गोरखपुर में 6000 एकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.