गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। नया गाजियाबाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की चौकी खोलने की तैयारी है। स्टेशन पर आरपीएफ की चौकी खोलने का सांसद ने प्रस्ताव डीआरएम को भेजा है। नया गाजियाबाद स्टेशन पर आरपीएफ चौकी होने से यात्रियों की सुरक्षा तो मजबूत होगी ही,साथ ही रेलवे संपत्ति की निगरानी भी मजबूती से हो सकेगी। नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से वर्तमान में सहारनपुर, मेरठ आदि अन्य स्थान की ओर ट्रेन से यात्री जाते हैं। इस स्टेशन पर सुबह के समय यात्रियों की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना काफी आवश्यक है। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एवं रेलवे संपत्ति की निगरानी प्रभावी रूप से होने की आवश्यकता को देखते हुए सांसद अतुल गर्ग ने नया गाजियाबाद स्टेशन पर आर...