नया कर निर्धारण लागू, 15 दिन के भीतर मांगी आपत्ति
औरैया, अप्रैल 16 -- औरैया, संवाददाता। नगर पालिका परिषद औरैया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया कर निर्धारण लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत पूरे नगर के सभी वार्डों में जीआईएस सर्वे के आधार पर भवनों की नई सूची तैयार कर ली गई है, जिसे अब अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। पालिका द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक जीआईएस सर्वे के दौरान भवन स्वामियों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर नाम संशोधन और कर निर्धारण का कार्य किया गया है। वहीं, जो भवन पहले से कर निर्धारण पंजिका में दर्ज थे, उन्हें भी नई सूची में शामिल कर समेकित सूची तैयार कर ली गई है। अब इस सूची को अंतिम रूप देने से पहले भवन स्वामियों को मौका दिया गया है कि वे इसमें दर्ज विवरण की जानकारी हासिल कर सके। नगर पालिका औरैया के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने स्पष्ट किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.