गोड्डा, जून 5 -- मेहरमा, एक संवाददाता।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार को एसआरटी कॉलेज धमड़ी में आधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कंप्यूटर लैब में आधुनिक कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा तथा आवश्यक शैक्षणिक सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन, शोध कार्य और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ शंभू कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। नई कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ...