नया और खतरनाक ट्रेंड..प्यार को पाने के लिए टावर को बनाया सहारा
रामपुर, जून 23 -- कहते हैं प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है, लेकिन आजकल प्यार को पाने या रूठे साथी को मनाने के लिए एक नया और खतरनाक ट्रेंड चल पड़ा है। मोबाइल टावर अब सिर्फ नेटवर्क देने के काम नहीं आ रहे, बल्कि प्रेमियों के लिए अपनी मांगें मनवाने का सबसे बड़ा 'हथियार' बन चुके हैं। पिछले महज दो सप्ताह के भीतर अलग-अलग इलाकों में तीन ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां लोग मोबाइल टावर पर चढ़ गए। इस अनोखे और आत्मघाती तरीके ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के पसीने छुड़ा दिए हैं। कड़ाके की धूप और भारी ऊंचाई के बीच इन प्रेमियों को नीचे उतारना पुलिस के लिए लोहे के चने चबाने जैसा साबित हो रहा है। कई मामलों में तो काफी मान-मनौव्वल करनी पड़ी, झूठे आश्वासन दिए गए और तब कहीं जाकर इन्हें सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। इन घटनाओं में सबसे हैरान करने वाली ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.