रांची, जून 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय मठटोली तालाब में बुधवार दोपहर में 16 साल का छात्र डूब गया। यह घटना तब घटी, जब छात्र अपने दोस्तों के साथ दोपहर एक बजे तालाब में नहाने के लिए गया था। एसआरएस स्कूल पुंदाग के दसवीं के छात्र अरशियान अंसारी नयासराय मठटोली का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अरशियान के घर के सामने ही तालाब है। प्रतिदिन अरशियान और उसके दोस्त उसी तालाब में जाकर नहाया करते थे। बुधवार दोपहर में भी अरशियान अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, नहाने के दौरान अरशियान गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे डूबता हुआ देखकर दौड़ते हुए गांव पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण कुछ ही देर में तालाब के पास पहुंच गए। करीब एक दर्जन लोग अरश...