नयार नदी में गिरे ऋषभ रावत का शव सतपुली में मिला
देहरादून, सितम्बर 28 -- बीरोंखाल। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर बैजरों के समीप बीते 15 सितंबर को हुए सड़क हादसे में नयार नदी में समाए बाइक सवार युवक का शव शनिवार शाम बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने शव की शिनाख्त ऋषभ रावत के रूप में की है। हादसे के बाद से ही युवक की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी हरिद्वार के गोताखोर लगातार पूर्वी नयार नदी में सघन सर्च अभियान चला रहे थे। शनिवार शाम नदी के तेज बहाव में स्थानीय युवकों को एक शव बहता दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए ऋषभ के परिजनों को सतपुली बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान ऋषभ रावत के रूप में की। घटना की पुष्टि के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.