नयानगर में जन चौपाल, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
गोड्डा, जून 10 -- महागामा एक प्रतिनिधि । महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर गांव में मंगलबार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजनो के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को डायल 112, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सामाजिक अपराधों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.