गोड्डा, जून 10 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो एवं थाना प्रभारी मनोज पाल के नेतृत्व में बीते सोमवार को महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना।अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए आपातकालीन सेवा डायल 112 के उपयोग और उसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस का स...