गोड्डा, मई 25 -- गोड्डा । गोड्डा प्रखंड के घाट मंजवारा पंचायत अंतर्गत नयाडीह गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मई से 24 घंटे के अष्टिजाम एवं भजन कीर्तन के साथ हुआ। वहीं 25 एवं 26 मई को मुख्य सत्संग आयोजित होगा। आयोजन की तैयारी स्थानीय समाजसेवी चमरू मांझी के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी संपीदानंद जी महाराज एवं स्वामी नरेशानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। सत्संग में भक्ति, सदाचार और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार गोड्डा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...