गोड्डा, अप्रैल 22 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति के उत्साह के बीच घाट मंजवारा पंचायत के नयाडीह गांव में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। इस यात्रा में 351 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। जय माता दी और हर हर महादेव के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। शोभा यात्रा तरवारा चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर स्थित शिवगंगा तालाब पहुंची। यह भी पढ़ें- श्रीश्री 1008 श्रीमद्ग देवी भागवत पुराण महायज्ञ को लेकर शोभायात्रा निकाली तालाब तट पर शिवम विष्णु पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई...