हजारीबाग, फरवरी 5 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को नयाटांड स्थित पेट्रोल पंप के समीप उरीमारी रोड में बड़कागांव पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम तथा हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 23 मोटरसाइकिल पर कार्रवाई करते हुए चालान के लिए डीटीओ को आगे के कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें, हेलमेट नहीं पहनने वाले पर निरंतर कार्रवाई जारी है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा। वही एएसआई दीपक रोशन लकड़ा के अलावे पुलिस जवान के सशस्त्र बल शामिल थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.