नयागांव स्टेशन पर बिजली के खम्भा से लटका युवक का शव बरामद
छपरा, मई 29 -- खुदकुशी और हत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
नयागांव स्टेशन पर शव की बरामदगी सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर - छपरा रेल खंड के नयागांव स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बिजली के खंभा से लटका हुआ मिला । युवक के गर्दन में गमछा बंधा हुआ था। उसके गर्दन और दाहिना पैर में जख्म का निशान पाया गया है । आशंका प्रकट की जा रही है कि युवक ने स्वयं आत्महत्या की होगी अथवा उसकी अन्यत्र कहीं हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से यहां लाकर बिजली के खंभे से लटका दिया गया होगा। पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पर शव की पहचान नहीं हो सकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.