नयागांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 22 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए
रुद्रपुर, जून 7 -- सितारगंज, संवाददाता। नयागांव में प्रदूषित पानी से बीमारी फैलने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में करीब 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 22 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए गए। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि गांव में संचालित फास्ट फूड और चाट की दुकानों को बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड के सेवन से भी कई बच्चों के बीमार होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगे कुछ ठेलों पर बासी जंक फूड बेचा जा रहा था। इसे खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। वहीं, जल संस्थान की टीम ने रविवार को भी पांच घरों से पानी के नमूने लिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.