देहरादून, मार्च 23 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच की गई। सोमवार को पंचायत घर, नयागांव पेलियो में विशेष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। सामान्य चिकित्सा तथा ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य रहने के टिप्स दिए। शिविर में रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान मरीजों की रक्तचाप, शुगर की जांच की गई। जिन रोगियों की स्थिति गंभीर पाई गई अथवा जिन्हें आगे विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें दून चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.