छपरा, अप्रैल 21 -- छपरा, हाजीपुर दरियापुर और सोनपुर से आए 10 दमकल को लगाया गया है आग बुझाने के लिए सूचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ, आरओऔर थानाध्यक्ष पहुंचे घटना स्थल पर सोनपुर। सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाने के बाजीतपुर- चतुरपुर गांव के सामने रेलवे लाइन के पूरब दर्जनों किसानों के लिए मंगलवार का दिन बहुत अशुभ साबित हुआ। आग लगने के बाद तेज पछुआ हवा ने किसानों के लगभग 40- 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल को देखते ही देखते अपने आगोश में लेकर जला कर राख कर दिया। छपरा, हाजीपुर, दरियापुर और सोनपुर से मंगाए गए 10 दमकलों के लगभग सात घंटों तक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- खेतों में भीषण आग, 25 बीघा गेहूं की फसल व 27 बीघा भूसा राख आग लगने के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना स्थल पर प्रशासन कैंप कर रहा है। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.