कानपुर, अक्टूबर 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नयागंज में चोरों ने छह माह बाद फिर किराना कारोबारी की दुकान को निशाना बनाया। शनिवार सुबह दुकान पहुंचे व्यापारी को छत की ओर दीवार में सेंध और सामान बिखरा मिला। चोर करीब दो लाख रुपये के ड्राई फ्रूट्स और 35 हजार रुपये नकद ले गए। छह माह पहले इसी दुकान से करीब 70 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन कारोबारी के मुताबिक अब तक कोई बरामदगी नहीं हुई है। लाल बंगला के शिवकटरा रोड निवासी सज्जन कुमार गुप्ता की नयागंज में श्याम लाल रामकिशन नाम से ड्राई फ्रूट्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के चलते दुकान बंद रही। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे दुकान पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्...