कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर, संवाददाता। कलक्टरगंज थाने और एसीपी कार्यालय से 300 मीटर दूर एक दुकान में सेंधमारी कर हुई चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी। शातिर चोरों ने ड्राई फ्रूट्स की दुकान से 25 लाख की नकदी समेत मेवा भी पार कर दिए। इतना ही नहीं यहां बैठकर अखरोट-पिस्ता भी खाए। मौके पर इनके छिलके पड़े मिले हैं। चोर बगल की दुकान में सेंधमारी कर घुसे। इसके बाद सेंधमारी कर ड्राई फ्रूट्स की दुकान में घुस गए थे। घटना की जानकारी पर व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को आलाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर रोष जताया। लाल बंगला निवासी सज्जन गुप्ता का नयागंज में श्यामलाल रामकिशन नाम से ड्राई फ्रूट्स का होलसेल व फुटकर का कारोबार है। बेटे क्षितिज ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके गए थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पिता ने ...