नयन हत्याकांड में जांच हुई तेज
सहरसा, मई 30 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचगछिया ड्योढ़ी निवासी सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह नयन हत्याकांड में पीड़ित परिवार के आवेदन के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस संबंध में बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि वरीय अधिकारियों को दिए गए आवेदन के आलोक में मामले के हर बिंदु की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। करीब तीन माह पूर्व हुई इस घटना में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजन नाराज हैं। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर आगामी 2 जून को नवहट्टा मोड़ के समीप धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.