नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, संवाददाता। मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को नवमी तिथि पर नयना देवी मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। नवरात्रि के समापन अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विधि-विधान के साथ हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोग अर्पित किया गया। इस वर्ष महानवमी के अनुष्ठान में मनोज चौधरी ने सपरिवार मुख्य यजमान की भूमिका निभाई और पूर्ण आहुति दी। धार्मिक अनुष्ठानों को मुख्य आचार्य बसन्त बल्लभ पांडे के नेतृत्व में चंद्रशेखर तिवारी, भुवन चंद्र कांडपाल, गणेश बहुगुणा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.