वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सुबह कोहरा, दिन में धुंध। बादलों की उपस्थिति तो हल्की उमस भी। रोज-ब-रोज चढ़ता-उतरता पारा। मौसम की यह अस्थिरता कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नम हवा के कारण है। मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण 16 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी है। बुधवार को सुबह हुई तो आकाश में कोहरा दिखाई दिया। इसके कारण दृश्यता 500 मीटर ही दर्ज की गई। हालांकि सूरज की किरणों ने पांव फैलाए तो जल्द ही कोहरा छंट गया। दिन चढ़ता गया तो गर्मी का अहसास भी बढ़ने लगा। बाबतपुर स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा 33.7 रहा। इसे नमी का साथ मिला तो उमस ने थोड़ा परेशान किया। खास यह कि मंगलवार को रात का तापमान भी सामा...