सीवान, जनवरी 28 -- बड़हरिया। प्रखंड के सुप्रसिद्ध यमुनागढ़ स्थित तालाब में वैदिक मंत्रोचारण के साथ विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रत्येक पूजा पंडाल के पास आरती का आयोजन करके पूजा - अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों ने विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रतिभा को लेकर बैंड बाजे के साथ प्रतिमा का भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पूजा की बधाई दी। वही कलाकारों के द्वारा झाकी प्रस्तुत की गई। शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन को लेकर थाना चौक, पुरानी बाजार, जामो चौक, कचहरी मोड़, चैन छपरा शेखपुरा जामो चौक, बालापुर, सदरपुर आदि अन्य जगहों पर विसर्जन के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वही विसर्जन स्थल जमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर में भारी संख्या प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.