लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शनिवार को लोहरदगा जिले में सरस्वती पूजा भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। शिक्षण संस्थानों और पंडालों से शोभायात्रा में गुलाल उड़ाते हुए विद्यार्थी और भक्तजन जलाशयों तक पहुंचे। भक्तिगीतों में झूमते रहे। मां सरस्वती की आरती-नमन कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिनभर विजर्सन शोभायात्राओं का दौर चलता रहा। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रखे थे। शनिवार पूर्वाहन से ही अनेक स्कूलों और विभिन्न छात्र संगठनों और पूजा समितियो के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए सरस्वती माता की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाल जयकारा लगाते हुए विभिन्न जलाशयों में प्रतिमा विसर्जित किया। ग्...