भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में चैत्र नवरात्र के समापन के साथ रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। शहर के तिलकामांझी चौक, जवारीपुर, बड़ी खंजरपुर खिरनी घाट, मानिकपुर, इशाकचक, अलीगंज, बाल्टी कारखाना समेत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ विदाई दी गई। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदा किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जय दुर्गें के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। दोपहर बाद शहर के विभिन्न मंदिरों से विसर्जन यात्राएं निकलती रहीं, जो देर रात तक चली। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.