नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, उखड़ा पोखर में हुआ भव्य विसर्जन
खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का प्रतीक चार दिवसीय राजकीय मेला महद्दीपुर हर्षोल्लास के साथ बुधवार की रात संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही चार दिनों से चल रहे इस आध्यात्मिक उत्सव का समापन हुआ। विसर्जन के दौरान पूरा माहौल मां दुर्गा की जय और 'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने नम आंखों से अपनी आराध्य देवी को विदाई दी, जिससे हर तरफ भावुकता का दृश्य नजर आया। प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू की गई। विशाल शोभायात्रा के रूप में मां की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। भारी भीड़ को नियंत्रित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.