गिरडीह, मार्च 31 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। डोरंडा स्थित बालकेश्वर नाथ धाम के वैष्णवी मंदिर परिसर में शिव दुर्गा न्यास पूजा समिति द्वारा आयोजित वासंती दुर्गा पूजा नवरात्र का समापन माता रानी की भावभीनी विदाई के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हो गया। इस अवसर पर न्यास परिसर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर नम आंखों से माँ दुर्गा को विदाई दी। विदाई के दौरान सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। सायंकालीन आरती के बाद विधि-विधानपूर्वक माता की प्रतिमा का विसर्जन न्यास परिसर स्थित तालाब में किया गया। इसके उपरांत रात में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल से आई छऊ नृत्य मंडली ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.