लखीमपुरखीरी, मई 12 -- गोला-बांकेगंज रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जिगरी दोस्त नमन शुक्ला और आलेख कुमार का मंगलवार को गमगीन माहौल में स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों दोस्तों की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ और परिजनों की चीख पुकार ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मोहल्ला कुम्हार टोला निवासी नमन शुक्ला को मुखाग्नि उनके सात वर्षीय बेटे अभिराम ने दी। मासूम बेटे को पिता की चिता को अग्नि देते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। हर कोई इस मार्मिक दृश्य को देखकर भावुक हो उठा। नमन अपने पिता सुरेश चन्द्र शुक्ला की इकलौती संतान था। बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आलेख कुमार अविवाहित थे। उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में द...