आगरा, अप्रैल 15 -- फिरोजपुर में तैनात नायब सूबेदार विजयपाल सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव नगला माहौर पहुंचा। वह पंजाब के फिरोजपुर में तैनात थे। सैन्य सम्मान से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी | विजयपाल सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी आशा देवी पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख पड़ीं, जिन्हें परिजनों ने संभाला। शहीद के पिता देवीसिंह को तिरंगा दिया गया। सेना के जवानों ने सलामी दी। और बेटे आयुष ने मुखाग्नि दी। पूरे सैन्य सम्मान से जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.