औरैया, मई 28 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर-इटावा हाईवे पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले यातायात उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया को गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस लाइन का माहौल बेहद भावुक हो गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया के सम्मान में पुलिस जवानों ने मौन धारण कर उन्हें अंतिम सलामी दी। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह भी पढ़ें- पुलिस केंद्र में दी गयी शहीद दारोगा रवि चरण राम को अंतिम विदाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि दिनेश भदौरिया एक कर्...