जहानाबाद, फरवरी 11 -- करपी, निज संवाददाता। प्रधान अग्निक के पद पर कार्यरत हवलदार जितेंद्र कुमार की मृत्यु का समाचार मिलते ही बंसी प्रखंड के कुर्मी बीघा गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को अग्निशमन कार्यालय अरवल में सलामी देने के उपरांत शव जैसे ही कुर्मी बीघा गांव पहुंचा लोगों ने हवलदार जितेंद्र अमर रहें का नारा लगाया। कुर्मी बीघा पुनपुन नदी के किनारे हवलदार जितेंद्र कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी।बताते चले कि यह बिहटा में पदस्थापित थे। लेकिन अग्निशमन कार्यालय अरवल में प्रधान अग्निक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर थे। किडनी संबंधी बीमारी होने के बाद इन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए दिल्ली भेजा गया था। जहां चिकित्सा के क्रम में इनका निधन हो गया। इनके असामयिक निधन से गांव शोकाकुल है तथा परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.