बगहा, मार्च 20 -- बगहा। पवित्र रमजान माह के अंतिम जुमा पर रोजेदारों ने गहरी भावनाओं के साथ अलविदा की नमाज अदा की। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने नम आंखों से इस मुकद्दस महीने को विदाई दी और अल्लाह से रहमत व मगफिरत की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद रोजेदारों ने अपने गुनाहों की माफी के लिए हाथ उठाकर इबादत की और देश में अमन, शांति व आपसी भाईचारे की कामना की। हर तरफ इबादत का माहौल नजर आया, जहां लोग अपने और अपने परिवार के साथ-साथ पूरे मुल्क की सलामती के लिए दुआ करते दिखे। नरवल बरवल पंचायत स्थित शहीदिया मस्जिद के इमाम हाफिज मुजस्सम ने बताया कि रमजान का महीना इस्लाम में बेहद पवित्र और अफजल माना गया है। इस महीने में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है और लोग पूरे महीने अल्लाह की इबादत में जुटे रहते हैं। तरावीह की नमाज, कुरआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.