नम आंखों के बीच हुआ मुख्य टिकट निरीक्षक का अंतिम संस्कार
हापुड़, अप्रैल 25 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के बाद बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में यहां रेलवे स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) अरुण कुमार (अतुल) की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान शोकाकुल परिजन के साथ साथ रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर निवासी अरुण कुमार (अतुल) वर्ष 2006 में रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। करीब पांच साल पहले वह टूंडला से तबादला होकर यहां आए थे। मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में वह अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात को वह ड्यूटी खत्म कर स्कूटी पर सवार होकर वापस घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.