औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- फोटो-26 अप्रैल एयूआर 7 कैप्शन-रविवार को हसपुरा के अमझर शरीफ दरगाह पर मिट्टी मंजिल में शामिल लोगों की भीड़ हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के अमझर शरीफ खानकाह के सज्जादानशीन सैय्यद शाह सरफुद्दीन कादरी उर्फ नैय्यर बाबू के अंतिम सफर में रविवार को लोगों की भीड़ रही। अमझर शरीफ दरगाह परिसर में आयोजित नमाज-ए-जनाजा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर न केवल बिहार, बल्कि ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी बड़ी संख्या में उनके मुरीद आखिरी दीदार के लिए पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सज्जादानशीन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान ​सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे। यह भी पढ़ें- जब उनका नाम आ गया है, लबों पे दरूदो सलाम आ गया है. भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दलबल के स...