बुलंदशहर, मार्च 14 -- बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, जहां शुक्रवार को एक महिला ने अपने देवर और मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार शुक्रवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में जंक्शन रोड स्थित पंचवटी श्मशान घाट में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में तीनों शव खुर्जा पहुंचे, तो कोहराम मच गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। देर रात पुलिस के सहयोग और सुरक्षा के बीच शवों को पंचवटी श्मशान घाट ले जाया गया। यहां मृतका के पति अपेश्वर सरकार ने अपनी पत्नी देवी सरकार, भाई सरल सरकार और चार वर्षीय मासूम बेटी सावंती सरकार को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।यह पूरी वारदात प्रेम-प्रसंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.