सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में नमो सेवा-अनकही कहानियां नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश रस्तोगी ने की। इस मौके पर विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्र, फूल चंद जायसवाल, आशीष शुक्ल, प्रभात तिवारी, विजयकांत चतुर्वेदी, एसपी अग्रवाल, श्याम सुंदर मित्तल, मनोज, अरविन्द पाण्डेय, उमेश साहू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अषाढ़ा में 'नमो सेवा-अनकही कहानियां'का हुआ मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...