नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक रैपिड रेल की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी RRTS रेल के विस्तार की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का सराय काले खां आने वाले समय में रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन का हब बनेगा। यहां से एक तरफ करनाल के लिए नमो भारत चलेगी तो वहीं राजस्थान के अलवर और नीमराना तक भी इसकी कनेक्टिविटी होगी। इससे एनसीआर को आने वाले समय में काफी फायदे होने वाले हैं। मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहर सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे। इन शहरों की गति बढ़ेगी तो वहीं दूरी भी घटेगी। माना जा रहा है कि इससे एनसीआर का दायरा भी बढ़ेगा और आपस में शहर पहले के मुकाबले नजदीक होंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.