नमो भारत में नौकरी का झांसा, छात्रों के खातों से करोड़ों का फर्जीवाड़ा
मेरठ, जून 27 -- नमो भारत मेरठ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रों से बैंक खाते खुलवाने और उन्हीं खातों के जरिए करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी के नाम पर युवकों से नए बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड और पासबुक अपने कब्जे में ले लिए गए। बाद में जब एक छात्र के परिचित के पास पुलिस का नोटिस पहुंचा तो पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। बैंक से खातों की जानकारी निकलवाने पर छात्रों और उनके परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि उनके खातों से कुल करीब नौ करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। शनिवार को पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी जानकारी के अनुसार, पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि सभी कॉलेज के छात्र हैं और नौकरी की तलाश कर रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.