नमो भारत ट्रेन बहरोड़ तक जाएगी, बावल से आगे 4 स्टेशन बनेंगे; केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
गुरुग्राम, जुलाई 30 -- दिल्ली के सराय काले खां से बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन अब बहरोड़ तक जाएगी। बावल से बहरोड़ तक चार स्टेशन बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास एवं हाउसिंग मंत्रालय ने नमो भारत ट्रेन को बावल से आगे बहरोड़ तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त विभाग को पत्र लिखकर इसकी मंजूरी देने को कहा है। राव ने कहा कि नमो भारत ट्रेन को शुरुआती दौर में बहरोड़ तक चलाने की मंजूरी दी गई थी। इसके बाद कभी धारूहेड़ा तो कभी बावल तक इसको सीमित करके छोड़ दिया। अनेक सामाजिक संगठनों और राजस्थान के निवासियों की तरफ से नमो भारत ट्रेन का संचालन बहरोड़ तक करने की मांग उठाई जा रही थी। राव इंद्रजीत ने कहा कि बहरोड़ तक एक्सटेंशन की फाइल फाइनेंस मंजूरी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.