नमो भारत ट्रेन तकनीकी खराबी से 15 मिनट तक रुकी रही
गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते नमो भारत ट्रेन दुहाई स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इसके पीछे आ रही दूसरी ट्रेन को सुरक्षा कारणों से गाजियाबाद स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर से मोदीपुरम की ओर जा रही नमो भारत ट्रेन सुबह करीब आठ बजे दुहाई स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के एसी बंद होने और अंदर घुटन जैसी स्थिति बनने के आरोप लगाए। यात्रियों का कहना था कि सुबह ऑफिस और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.