मेरठ, मार्च 24 -- दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की बिजली आपूर्ति से जुड़ा काम एनओसी के अभाव में अटका हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सरधना एसडीएम को पत्र भेजकर 220 केवी भूमिगत केबल बिछाने के लिए जल्द से जल्द अनुमति देने का अनुरोध किया है। एनसीआरटीसी के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक धर्मेन्द्र मीना ने 16 मार्च 2026 को भेजे पत्र में बताया कि मोदीपुरम में निर्माणाधीन 220/33/25 केवी सबस्टेशन से यूपीपीटीसीएल के ग्रिड सबस्टेशन तक 220 केवी भूमिगत केबल बिछाई जानी है। इस कार्य का करीब 267 मीटर हिस्सा सरधना तहसील क्षेत्र में आता है, जिसकी अनुमति अभी लंबित है। पत्र में कहा गया है कि नमो भारत कॉरिडोर की निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह कार्य जरूरी है, इसलिए इसे जल्द शुरू कराया जाना आवश्यक है।एनसीआरटीसी ने बताया कि केबल निर्धारित मा...