नमो भारत कॉरिडोर के पास पतंगबाजी जानलेवा, अलर्ट जारी
मेरठ, अगस्त 19 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने आम जनता की सुरक्षा और ट्रेन सेवाओं के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए नमो भारत कॉरिडोर के आसपास पतंग उड़ाने और चाइनीज मांझे के इस्तेमाल को लेकर एक चेतावनी और एडवाइजरी जारी की है। एनसीआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि कॉरिडोर के पास पतंगबाजी न केवल ट्रेन परिचालन में बाधा बन सकती है, बल्कि यह लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। एनसीआरटीसी ने कहा है कि नमो भारत ट्रेनें 25केवी एसी ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) के माध्यम से संचालित होती हैं, जिनमें हर समय बिजली का प्रवाह चालू रहता है। इसके संपर्क में आने से गंभीर या जानलेवा दुर्घटना हो सकती है। पतंग की डोर (विशेष तौर पर धातु मिश्रित मांझा या सिंथेटिक/चाइनीज मांझा) जब ओएचई या ट्रेन के पैंटोग्राफ (बिजली खींचने वाला उपकरण) के संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.